सोनिया बोली , परिवर्तन की आंधी के आसार

नयी दिल्ली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश बड़ी तेजी से बदलाव की ओर बढ़ रहा है और आगे ‘परिवर्तन की आंधी के आसार हैं’. पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में सोनिया ने कहा, ‘‘आप […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश बड़ी तेजी से बदलाव की ओर बढ़ रहा है और आगे ‘परिवर्तन की आंधी के आसार हैं’. पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में सोनिया ने कहा, ‘‘आप (कार्यकर्ता) जिस उत्साह के साथ भारी तादाद में यहां आए हैं, यह साबित करता है कि अब हम बदलाव की तरफ़ तेज़ी से बढ़ रहे हैं, देश में परिवर्तन की आंधी के आसार हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल से देश में भयंकर परेशानी का माहौल है. समाज का हर तबका बेचैन है. चाहे नौजवान हों, किसान हों, मज़दूर, व्यापारी, छोटे कारोबारी हों, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक हों, सबको भविष्य का भय सता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




