आे तेरी...ये क्या, नायब तहसीलदार की भर्ती परीक्षा में ''गदहे'' को जारी किया एडमिट कार्ड?
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दो साल पहले एक परीक्षा में एक गाय को प्रवेश पत्र जारी किये जाने के बाद अब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा के लिए गदहे को प्रवेश पत्र जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए कचुर खार (भूरा गदहा) के नाम पर प्रवेश […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दो साल पहले एक परीक्षा में एक गाय को प्रवेश पत्र जारी किये जाने के बाद अब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा के लिए गदहे को प्रवेश पत्र जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए कचुर खार (भूरा गदहा) के नाम पर प्रवेश पत्र जारी किया है. ऐसा लगता है कि किसी ने मजाक में गदहे के नाम पर आवेदन कर दिया था.
https://twitter.com/SSharik9/status/989537944347308034?ref_src=twsrc%5Etfw
ट्वीटर और फेसबुक पर ‘एडमिट कार्ड’ की तस्वीर को काफी लोग शेयर कर रहे हैं. प्रवेश पत्र पर गदहे की तस्वीर लगी हुई है. इस गड़बड़ी पर टिप्पणी करने के लिए बोर्ड को कॉल किया गया, लेकिन किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया. एक ट्वीटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि यह हास्यास्पद है कि गदहे के नाम पर प्रवेश पत्र जारी किया गया और फिर इसे समाचार बना दिया गया. यह दिखाता है कि हमारे पास कितना फालतू समय है.
इसे भी पढ़ेंः इस छात्रा का एडमिट कार्ड देखकर शर्म से झुक जायेगा आपका सिर, पढ़ें
एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि इस आवेदन पत्र को एसएसबी डिलीट कर सकता था, क्योंकि साल 2015 में भी ऐसा ही मामला हुआ था. साल 2015 में व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने एक गाय के नाम पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










