राहुल गांधी कांग्रेस के ‘बहादुर शाह जफर'' : भाजपा

Updated at : 26 Apr 2018 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी कांग्रेस के ‘बहादुर शाह जफर'' : भाजपा

बेंगलुरु: भाजपा की कर्नाटक इकाई ने गुरुवारको राहुल गांधी को ‘कांग्रेस का बहादुर शाह जफर’ बताया और कहा कि उनकी पार्टी मुगल वंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जायेगी. भाजपा ने ट्वीट किया, ‘शासन का सिद्धरमैया मॉडल अधिकतम विभाजन और न्यूनतम शासन के मंत्र पर आधारित है.’ ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस के […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: भाजपा की कर्नाटक इकाई ने गुरुवारको राहुल गांधी को ‘कांग्रेस का बहादुर शाह जफर’ बताया और कहा कि उनकी पार्टी मुगल वंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जायेगी.

भाजपा ने ट्वीट किया, ‘शासन का सिद्धरमैया मॉडल अधिकतम विभाजन और न्यूनतम शासन के मंत्र पर आधारित है.’ ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस के बहादुरशाह जफर, राहुल गांधी को विभाजनों पर उनकी सरकार के प्रदर्शनों को जरूर देखना चाहिए. उन्हें पता चल जायेगा कि लोग बेसब्री से कर्नाटक में कांग्रेस को क्यों खत्म करना चाहते हैं.’ कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा, ‘कर्नाटक में नौजवान राहुल गांधी को सिर्फ पसंद नहीं करते, बल्कि उनके चुटकुले के लिए वे उनसे प्यार करते हैं.’ भाजपा ने कहा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस की हार, कांग्रेस के बहादुरशाह जफर राहुल गांधी के लिए अंतिम झटका होगा. उनके साथ कांग्रेस पार्टी मुगल वंश की तरह हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola