कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी 27 को जारी करेंगे पार्टी का घोषणा पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 7:51 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान के अगले चरण में 26 और 27 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कई सभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह 27 अप्रैल को मैंगलुरु में राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान के अगले चरण में 26 और 27 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कई सभाओं को संबोधित करेंगे.
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह 27 अप्रैल को मैंगलुरु में राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर सकते हैं. कांग्रेस के मीडिया विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल को राहुल उत्तर कन्नड़ जिले में होंगे. दिन में 12:30 बजे अकोला सिटी में एक सभा को संबोधित करेंगे. दिन में 2:45 बजे कुमटा इलाके में भी उनका कार्यक्रम है. शाम चार बजे होन्नावर इलाके में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. वह भटकल में शाम 5:15 बजे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के मीडिया विभाग के एक पदाधिकारी के अनुसार राहुल 27 अप्रैल को दक्षिणी कन्नड़, कोडगू और मैसूरू जिलों का दौरा करेंगे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 27 अप्रैल को दिन में 11 बजे से 12:30 बजे के बीच दक्षिणी कन्नड़ जिले के बंटवाल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. कोडगू जिले में गोनकोप्पल में वह दिन में 3:40 बजे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम छह बजे वह मैसूरू में भी एक सभा को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










