पीएम मोदी को मारने की योजना बनाने वाला रफीक गिरफ्तार
Updated at : 24 Apr 2018 3:53 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश करने वाले मोहम्मद रफीक को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. रफीक पर एक व्यापारी से बातचीत के दौरान पीएम मोदी को मारने की साजिश के बारे में जिक्र करने का आरोप है. सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में रफीक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश करने वाले मोहम्मद रफीक को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. रफीक पर एक व्यापारी से बातचीत के दौरान पीएम मोदी को मारने की साजिश के बारे में जिक्र करने का आरोप है. सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में रफीक पहले व्यापार की बात करता है लेकिन अचानक बीच में वह पीएम मोदी को मारने की बात कहते हुए कहता है पीएम मोदी को मारने की योजना बना ली है.
मोहम्मद रफीक और व्यापारी प्रकाश के बीच पैसे को लेकर विवाद था. इसी पैसे की वसूली के दौरान रफीक ने यह बात कही. उसने कहा जेल जाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है. तमिलनाडु के सभी जेलों को देखा चुका हूं. इस घटना पर आरोपी सफीक ने कहा, मैंने केवल प्रकाश को डराने के लिए पीएम मोदी को मारने की बात कही थी. मैंने हत्या की साजिश नहीं रची है. रफीक ऐसे कई मामले में आरोपी है बता दें कि साल 1998 में कोयंबटूर में सीरियल बम धमाके हुए थे. इस हमले में करीब 58 लोगों की मौत हो गयी थी. इस मामले में रफीक दोषी था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




