प्री मॉनसून मेंटेनेंस के लिए दो दिन 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे
मुंबई : मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन दो दिन के लिए प्रभावित रहेगा, क्योंकि हवाईअड्डे की परिचालक कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि मानसून से पहले रखरखाव के काम के लिए हवाईअड्डे का मुख्य रनवे सोमवार और मंगलवार को छह-छह घंटे के लिए बंद रहेगा. सूत्रों ने बताया कि मुख्य रनवे 9/27 […]
मुंबई : मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन दो दिन के लिए प्रभावित रहेगा, क्योंकि हवाईअड्डे की परिचालक कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि मानसून से पहले रखरखाव के काम के लिए हवाईअड्डे का मुख्य रनवे सोमवार और मंगलवार को छह-छह घंटे के लिए बंद रहेगा.
सूत्रों ने बताया कि मुख्य रनवे 9/27 के बंद से होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि विभिन्न एयरलाइन कंपनियों की विभिन्न सेवाएं इसके चलते बाधित होंगी. उल्लेखनीय है कि मुंबई हवाईअड्डा निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज का मुख्य आधार केंद्र है और वह अपनी कई घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन यहां से करती है.
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) ने रनवे बंद होने से लगभग एक घंटा पहले जारी एक बयान में कहा, ‘जीवीके मायल द्वारा संचालति छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का मुख्य रनवे नौ और 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक परिचालन में नहीं रहेगा क्योंकि इन पर मानसून से पहले का रखरखाव संबंधी काम किया जाना है.’ बयान के मुताबिक यात्रियों से अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










