39 भारतीयों के शव लाने जनरल वीके सिंह इराक रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2018 6:23 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इराक में मारे गये 39 भारतीयों के शव वापस लाने केलिए रवाना हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्री केसोमवार तक वापस आने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री दोपहर करीब एक बजे हिंडन एयरबेस से रवाना हुए. आधिकारिक सूत्रों ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इराक में मारे गये 39 भारतीयों के शव वापस लाने केलिए रवाना हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्री केसोमवार तक वापस आने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री दोपहर करीब एक बजे हिंडन एयरबेस से रवाना हुए.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वापस लौटने के बाद वह परिजनों को शवों के अवशेष सौंपने के लिए पहले अमृतसर जायेंगे. इसके बाद वह पटना और कोलकाता जायेंगे. मारे गये लोगों में से कुछ के परिजनों ने 26 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी.

इस महीने की शुरुआत में स्वराज ने संसद को बताया था कि जून, 2014 में इराक के मोसुल में आतंकी संगठन आइएसआइएस ने 40 भारतीयों का अपहरण कर लिया था. इनमें से एक हालांकि खुद को बांग्लादेशी मुसलमान बचाकर वहां से बच निकला था. उन्होंने कहा था कि बाकी 39 भारतीयों को बादूश ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola