ePaper

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी महिलाएं ढेर

Updated at : 26 Mar 2018 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी महिलाएं ढेर

भुवनेश्वर : ओड़िशा के कोरापुट जिले के नारायणपटना में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार महिला माओवादी ढेर हो गयीं. पुलिस महानिदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर डिस्ट्रिक्ट वोलेंटरी फोर्स (डीवीएफ) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के कर्मियों ने रविवारकी रात नारायणपटना के जंगली इलाकों में एक साझा अभियान […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओड़िशा के कोरापुट जिले के नारायणपटना में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार महिला माओवादी ढेर हो गयीं. पुलिस महानिदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर डिस्ट्रिक्ट वोलेंटरी फोर्स (डीवीएफ) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के कर्मियों ने रविवारकी रात नारायणपटना के जंगली इलाकों में एक साझा अभियान शुरू किया था.

शर्मा ने कहा, ‘वाम समर्थक चरमपंथियों ने सुरक्षाकर्मियों को अपनी ओर आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वहां दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गयी, जिसमें चार नक्सली महिला कैडर मारी गयीं.’ उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुठभेड़ के समयभाकपा ( माओवादी) के आंध्र-ओड़िशा स्पेशल जोन कमेटी के 10 से 12 विद्रोही मौके पर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola