ध्यान दें, 29,30 और 1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें काम

नयी दिल्ली : क्या आपको बैंक के जरूरी काम निपटाने हैं और आप इस इंतजार में हैं कि महीने के अंत में यह काम किया जायेगा, तो ध्यान दें, इस महीने बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे, फिर एक दिन शनिवार को खुलने के बाद रविवार को फिर छुट्टी होगी इसलिए अगर आपको बहुत जरूरी […]
नयी दिल्ली : क्या आपको बैंक के जरूरी काम निपटाने हैं और आप इस इंतजार में हैं कि महीने के अंत में यह काम किया जायेगा, तो ध्यान दें, इस महीने बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे, फिर एक दिन शनिवार को खुलने के बाद रविवार को फिर छुट्टी होगी इसलिए अगर आपको बहुत जरूरी काम हो तो कृपया उसे जल्दी निपटा लें. वैसे भी बैंकों के लिए मार्च का महीना डेडलाइंस पूरा करने का होता है.
लेकिन इस दिन भीड़ काफी होगी फिर 1 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा, ऐसे में अगर आप महीने के अंत तक के लिए काम टालेंगे तो परेशानी हो सकती है. जो कारोबारी महीने के अंत में कई तरह के कर अनुपालन, लोन रिपेमेंट और बीमा प्रीमियम के लिए भी बैंकों से तरह-तरह के सर्टिफिकेट और एनओसी लेते हैं उन्हें यह सलाह है कि वे 28 मार्च तक अपने काम निपटा लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




