ePaper

2जी स्पेक्ट्रम मामले में कनिमोझी-राजा को नोटिस, रिहाई के खिलाफ ED- CBI ने दायर की है याचिका

Updated at : 21 Mar 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
2जी स्पेक्ट्रम मामले में कनिमोझी-राजा को नोटिस, रिहाई के खिलाफ ED- CBI ने दायर की है याचिका

नयी दिल्ली : हाईकोर्ट ने टूजी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी और सीबीआई की याचिका पर राजा, कनिमोझी और अन्य को नोटिस भेजा है. याचिका में इनकी रिहाई के फैसले को चुनौती दी गयी है. हाई कोर्ट ने कहा कि धन शोधन मामले में ईडी द्वारा कुर्क की गयी संपत्तियों के संबंध में […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
हाईकोर्ट ने टूजी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी और सीबीआई की याचिका पर राजा, कनिमोझी और अन्य को नोटिस भेजा है. याचिका में इनकी रिहाई के फैसले को चुनौती दी गयी है. हाई कोर्ट ने कहा कि धन शोधन मामले में ईडी द्वारा कुर्क की गयी संपत्तियों के संबंध में यथास्थिति बनी रहेगी.

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कनिमोझी और ए राजा को बरी कर दिया था. कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ ईडी और सीबीआई ने याचिका दाखिल की थी और उनकी रिहाई पर रोक लगाने की मांग की थी. स्पेशल कोर्ट द्वारा रिहा किये जाने के बाद ईडी और सीबीआई ने दावा किया था कि वे आरोपियों की रिहाई के खिलाफ हाईकोर्ट जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola