मां की हत्‍या के बाद कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा थाने, संपत्ति विवाद में अक्‍सर होती थी लड़ाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2018 11:29 AM

विज्ञापन

पुदुकोट्टई (तमिलनाडु) : जिले के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मी उस समय हतप्रभ रह गये जब 30 वर्षीय एक व्यक्ति कथित तौर पर अपनी मां की हत्या करने के बाद उसका ‘कटा हुआ सिर’ लेकर थाने पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि आनंद की अपनी मां रानी से संपत्ति विवाद को लेकर अकसर लड़ाई होती […]

विज्ञापन

पुदुकोट्टई (तमिलनाडु) : जिले के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मी उस समय हतप्रभ रह गये जब 30 वर्षीय एक व्यक्ति कथित तौर पर अपनी मां की हत्या करने के बाद उसका ‘कटा हुआ सिर’ लेकर थाने पहुंच गया.

पुलिस ने बताया कि आनंद की अपनी मां रानी से संपत्ति विवाद को लेकर अकसर लड़ाई होती थी. पुलिस ने कहा कि उनके घर में सुबह इस मुद्दे पर बहस होने के बाद आनंद ने धारदार हथियार से अपनी मां का कथित तौर पर सिर काट दिया और फिर सिर लेकर करम्बाकुडी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

उन्होंने कहा कि मारी गयी महिला दस वर्ष पहले अपने पति की हत्या से जुड़े एक मामले में बरी हुई थी. पुलिस ने बताया कि आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola