जम्मू-कश्मीर : पुंछ के बालकोट में पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, एक ही परिवार के 5 की मौत

Updated at : 18 Mar 2018 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : पुंछ के बालकोट में पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, एक ही परिवार के 5 की मौत

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से रविवार को भारी गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेना के जनसंपर्क अधिकारी( पीआरओ) लेफ्टिनेंट […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से रविवार को भारी गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेना के जनसंपर्क अधिकारी( पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब पौने आठ बजे बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था. अधिकारी ने बताया, ‘‘ उन्होंने विशेष रूप से रहवासी इलाकों को निशाना बनाया.’

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने ट्वीट किया , ‘‘ पुंछ के बालाकोट सेक्टर में सीमा पार से एलओसी के निकट गोलाबारी के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. उन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है.’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हताहत हुए स्थानीय लोग अग्रिम सीमावर्ती गांव देवता धार से थे. पाकिस्तानी सेना का एक बम इलाके में चौधरी मोहम्मद रमजान के घर पर गिरा था.

उन्होंने बताया कि मरने वालों में घर के मालिक समेत एक महिला, एक लड़का और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से भारी गोलाबारी होती रही. उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया.

मृतकों की सूची

मो. रमजान (35 वर्ष)

मलिका बी (32 वर्ष)

रेहमान (14 वर्ष)

मो. रिजवान (12 वर्ष)

रज्जाक रमजान (07 वर्ष)

घायल

रशरीन (11 वर्ष)

मेहरिन (5 वर्ष)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola