आरएसएस कार्यकर्ता से सीएम तक , पढ़ें त्रिपुरा के सीएम बिप्लब का सफर

Updated:
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता से सीएम तक , पढ़ें त्रिपुरा के सीएम  बिप्लब का सफर

अगरतला : त्रिपुरा में करीब 25 साल लंबे वामपंथी शासन को समाप्त कर बिप्लब कुमार देब राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने आज अपने मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली . देब(48) पूर्वोत्तर राज्य के10 वें मुख्यमंत्री हैं। वह देश के युवा मुख्यमंत्रियों… योगी आदित्यनाथ( उत्तर प्रदेश), पेमा खांडू( […]

विज्ञापन

अगरतला : त्रिपुरा में करीब 25 साल लंबे वामपंथी शासन को समाप्त कर बिप्लब कुमार देब राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने आज अपने मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली . देब(48) पूर्वोत्तर राज्य के10 वें मुख्यमंत्री हैं। वह देश के युवा मुख्यमंत्रियों… योगी आदित्यनाथ( उत्तर प्रदेश), पेमा खांडू( अरूणाचल प्रदेश) और मेघालय के नव- निर्वाचित मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की सूची में अगला नाम हैं.

अपने पूर्ववर्ती मार्क्सवादी मुख्यमंत्री माणिक सरकार कीतरह ही देब भी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. त्रिपुरा के गोमती जिले के राजधर नगर गांव में25 नवंबर, 1971 में देब का जन्म एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में हुआ. उनके पिता हरधन देब जन संघ के स्थानीय नेता थे.
देब ने अपनी स्नातक की शिक्षा1999 में राज्य के उदयपुर कॉलेज से पूरी की और जल्दी ही दिल्ली आकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार का हिस्सा बन गये. वह करीब16 वर्ष तक संघ के दो प्रमुख नेताओं गोबिन्दाचार्य और कृष्ण गोपाल शर्मा की देखरेख में दक्षिण पंथी संगठन से जुड़े रहे. देब2015 में त्रिपुरा लौटे और भाजपा के केन्द्रीय जन संपर्क प्रमुख बने.
छह जनवरी, 2016 को पार्टी ने सुधीन्द्र दासगुप्ता के स्थान पर उन्हें अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. देब की पत्नी नीति भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं. दंपति को एक पुत्र और एक पुत्री हैं. नयी दिल्ली में देब ने संवाददाताओं से कहा था, मैं जिम्मेदारीले ने को तैयार हूं. मैं जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटूंगा. भाजपा ने18 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में वाम के प्रमुख गढ़ को ध्वस्त करते हुए राज्य में बहुमत हासिल किया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola