जम्मू कश्मीर : शोपियां में सेना कैंप के पास आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Published at :04 Mar 2018 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : शोपियां में सेना कैंप के पास आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर :दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक शिविर के निकट आतंकवादियों ने रविवार की शाम भारी गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक आतंकी समेत तीन ओवर ग्राउंड वर्करों को मार गिराया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां के पहनु क्षेत्र में सेना के एक शिविर के निकट […]

विज्ञापन

श्रीनगर :दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक शिविर के निकट आतंकवादियों ने रविवार की शाम भारी गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक आतंकी समेत तीन ओवर ग्राउंड वर्करों को मार गिराया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां के पहनु क्षेत्र में सेना के एक शिविर के निकट गोलीबारी की घटना हुई. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली और तलाश अभियान शुरू कर दिया.

भारतीय सेना ने बताया, शोपियां जिले के पोहन एरिया में आतंकवादियों ने जॉइंट मोटर वीइकल पट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में शाहिद अहमद डार नाम का आतंकी मारा गया और उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए. इसके साथ ही आतंकी के साथ मौजूद 3 ग्राउंडवर्कर्स भी मारे गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola