ePaper

बड़गाम वायुसेना अड्डा: संतरी ने दी चेतावनी, नहीं माना शख्‍स, मार दी गोली

Updated at : 19 Feb 2018 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
बड़गाम वायुसेना अड्डा: संतरी ने दी चेतावनी, नहीं माना शख्‍स, मार दी गोली

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले वायुसैनिक अड्डे में घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. माना जा रहा है कि वह शख्स मानसिक रूप से स्थिर नहीं था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि बीती […]

विज्ञापन

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले वायुसैनिक अड्डे में घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. माना जा रहा है कि वह शख्स मानसिक रूप से स्थिर नहीं था.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि बीती रात करीब 12 बजे यह शख्स सुरक्षा के लिये लगाए गए कंटीले तारों को पारकर वायुसेना अड्डे की चारदीवारी के पास आ गया था. उन्होंने कहा, ‘‘संतरी द्वारा कई बार चेतावनी दिये जाने के बाद भी यह शख्स नहीं रुका. संतरी ने हवा में कुछ गोलियां चलाकर उसे फिर चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद वह शख्स नहीं रुका. इसके बाद संतरी ने उसकी तरफ फायरिंग की.”

इसके बाद सैन्य अड्डे के अधिकारियों ने पास के हुमहमा पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मौके का मुआयना करने पर यह खुलासा हुआ कि इस घटना में 50-55 साल का एक व्यक्ति, जो मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था, मारा गया.”

उन्होंने कहा कि अज्ञात शख्स ने चप्पल नहीं पहन रखी थी और उसने सर्दियों के कपड़े भी नहीं पहने थे. उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था. उन्होंने कहा, ‘‘खास बात यह कि घटनास्थल के आसपास कोई रिहाइश भी नहीं है.” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस शख्स की पहचान के लिये आसपास के गांव के लोगों से मदद मांगी गयी है.” उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola