ePaper

सुंजवान हमला: एक अन्य जवान का शव बरामद, शहीदों की संख्या हुई छह

Updated at : 13 Feb 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
सुंजवान हमला: एक अन्य जवान का शव बरामद, शहीदों की संख्या हुई छह

जम्मू : जम्मू-कश्मीर स्थित सुंजवान सैन्य शिविर में मुठभेड़ स्थल से मंगलवार को एक और जवान का शव मिला और इसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गयी है. इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान शहीद हुए हैं और जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये हैं. जम्मू में सेना के जनसंपर्क […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर स्थित सुंजवान सैन्य शिविर में मुठभेड़ स्थल से मंगलवार को एक और जवान का शव मिला और इसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गयी है. इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान शहीद हुए हैं और जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये हैं.

जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि बीती रात शिविर में खोजबीन अभियान के दौरान सेना के एक जवान का शव मिला। भारी हथियारों से लैस हमलावरों के एक समूह ने 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की 36 ब्रिगेड के शिविर पर हमला किया था जिसमें पांच जवानों समेत छह लोगों की मौत हो गयी थी. इस हमले में जम्मू कश्मीर के पांच जवान शहीद हो गए थे और एक शहीद जवान के पिता की मौत हो गयी थी.

इस हमले में दो अधिकारियों और छह महिलाओं एवं बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गये थे. तलाशी अभियान के दौरान हथियारों एवं गोला बारूद के बड़े जखीरे के साथ जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के शव बरामद हुए थे. इस बीच, लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी के चार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवाईअड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं.

उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि देने के बाद चारों कश्मीरी जवानों और आम नागरिक के शवों को श्रीनगर लाया जाएगा. इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके जन्म स्थलों पर ले जाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola