ePaper

अटल बिहारी के भांजे ने संसद में कहा : प्रधानमंत्री मोदी कितने ही सपने देख लें, आम लोगों को कोई फायदा नहीं होगा

Updated at : 07 Feb 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
अटल बिहारी के भांजे ने संसद में कहा : प्रधानमंत्री मोदी कितने ही सपने देख लें, आम लोगों को कोई फायदा नहीं होगा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और उनके सपनों पर विरोधी तो वार करते ही रहे हैं, अब भाजपा के एक सांसद ने कहा है कि मोदी के सपने देखने से लोगों को फायदा नहीं होगा. इस सांसद ने कहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी की कमी की वजह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और उनके सपनों पर विरोधी तो वार करते ही रहे हैं, अब भाजपा के एक सांसद ने कहा है कि मोदी के सपने देखने से लोगों को फायदा नहीं होगा. इस सांसद ने कहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी की कमी की वजह से प्रधानमंत्री के सपने साकार नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें : अपने ही कर रहे हैं मोदी सरकार पर हमला, यशवंत सिन्हा को मिला शिवसेना और बि‍हारी बाबू का साथ

अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और मध्यप्रदेश के मुरैना से सांसद अनूप मिश्रा ने बुधवार को सांसद में कहा, ‘प्रधानमंत्री कितने ही सपने देख लें. अगर योजनाएं धरातल पर नहीं उतरतीं, तो आम आदमी को कोई फायदा नहीं होने वाला.’ अनूप मिश्रा ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा, ‘मोदी जी कितने ही सपने देख लें. धरातल पर योजनाएं नहीं उतरतीं, तो आम आदमी को कोई फायदा नहीं होने वाला.’

इससे पहले उन्होंने देश में योजनाओं के मूल्यांकन को लेकर अपने पूरक प्रश्न में पूछा कि मोदी सरकार इतनी योजनाएं चला रही है, लेकिन उनमें जवाबदेही तय नहीं की जाती. उन्होंने कहा कि योजनाओं पर निगरानी जरूरी है, जिससे जनता को लाभ मिल सके.

इसे भी पढ़ें : अब भाजपा सांसद भोला सिंह ने नरेंद्र मोदी पर किया हमला

मिश्रा ने अपने प्रश्न पर योजना मंत्री के उत्तर पर असंतोष प्रकट करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ योजनाओं पर अमल का उदाहरण दिया. कहा, ‘योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कौन जिम्मेदार है. जवाबदेही किसकी है.’ योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने उत्तर में कहा कि सरकार के मंत्रालय अपनी योजनाओं का मूल्यांकन करते हैं. जवाबदेही तय होती है, तभी मूल्यांकन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola