ePaper

उपचुनाव में हार के बाद राजस्थान भाजपा में बवाल, वसुंधरा राजे को CM पद से हटाने की उठी मांग

Updated at : 05 Feb 2018 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
उपचुनाव में हार के बाद राजस्थान भाजपा में बवाल, वसुंधरा राजे को CM पद से हटाने की उठी मांग

नयी दिल्ली : राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. पार्टी के अंदर उनके खिलाफ बगावती सुर तेज होने लगे हैं. पार्टी के एक नेता ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर उन्हें पद से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. पार्टी के अंदर उनके खिलाफ बगावती सुर तेज होने लगे हैं. पार्टी के एक नेता ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर उन्हें पद से हटाने की मांग की है.

राजस्थान के कोटा से परिषद चेयरमैन अशोक चौधरी ने अमित शाह को लिखे पत्र में प्रदेश शीर्ष नेतृत्व को उपचुनाव में करारी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. चौधरी ने अपने पत्र में लिखा, हार के कारण भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से नाराज हैं. उन्होंने आगे लिखा, राजे और परनामी से पार्टी संगठन को नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola