राहुल को छठी पंक्ति में सीट मिलने पर भाजपा ने कहा-हमारे साथ भी इसी तरह किया गया था

नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छठी पंक्ति में सीट मिलने पर पार्टी की आपत्ति को खारिज करते हुए भाजपा ने शनिवार काे कहा कि वह खुद को ‘अति विशिष्ट व्यक्ति मानते हैं, जिन्हें हर किसी के आगे रखा जाना चाहिए.’ सत्तारूढ़ पार्टी ने हैरानी जतायी कि राहुल […]
नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छठी पंक्ति में सीट मिलने पर पार्टी की आपत्ति को खारिज करते हुए भाजपा ने शनिवार काे कहा कि वह खुद को ‘अति विशिष्ट व्यक्ति मानते हैं, जिन्हें हर किसी के आगे रखा जाना चाहिए.’ सत्तारूढ़ पार्टी ने हैरानी जतायी कि राहुल को जब प्रोटोकॉल के मुताबिक सीट आवंटित की गयी तो इतना शोर-शराबा क्यों हो रहा है.
साथ ही कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भाजपा नेताओं से इसी तरह का बर्ताव किया जाता था, लेकिन उसने कभी मुद्दा नहीं बनाया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छठी पंक्ति में नजर आये. इसके बाद उनकी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए सरकार पर परंपरा को ताक पर रखने और सस्ती राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने शनिवार को कांग्रेस की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि 133 साल के शानदार इतिहास का दावा करनेवाली पार्टी पर यह जंचता नहीं है.
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो राजनाथ सिंह जैसे नेताओं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा, ‘हमने कभी इसे मुद्दा नहीं बनाया. हमने लोकतंत्र की भावना से काम किया, जबकि आप 133 साल शानदार इतिहास का दावा करते हैं. अगर यह हमारी लोकतांत्रिक भावना या लोकतंत्र को लेकर समझ है, तो यह कांग्रेस के लिए शर्मनाक है.’ राव ने कहा देश में कांग्रेस का शासन नहीं है, लेकिन गांधी खुद को ‘सुपर वीवीआइपी’ मानते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का उसकी सच्ची भावना से और सभी नियम एवं कानूनों को मानते हुए अनुसरण किया. भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी पार्टी मूल्यों में भरोसा रखती है. हम केवल कानून, नियम और परंपरा का पालन नहीं करते, बल्कि नेताओं और विपक्षी नेताओं का सम्मान भी सुनिश्चित करते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




