एमएम कलबुर्गी की हत्या मामले में SIT जांच की मांग को लेकर NIA-CBI को नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने प्रसिद्ध तर्कवादी और लेखक एम एम कलबुर्गी की हत्या मामले में एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर एनआईए, सीबीआई, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया. गौरतलब है कि कलबुर्गी की हत्या 2015 में कट्टरपंथी संगठन ने कर दी थी. लेखक कलबुर्गी की पत्नी उमादेवी कलबुर्गी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने प्रसिद्ध तर्कवादी और लेखक एम एम कलबुर्गी की हत्या मामले में एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर एनआईए, सीबीआई, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया. गौरतलब है कि कलबुर्गी की हत्या 2015 में कट्टरपंथी संगठन ने कर दी थी.
लेखक कलबुर्गी की पत्नी उमादेवी कलबुर्गी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच, जिसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाईचंद्रचूड़ ने जांच एजेंसियों और दोनों प्रदेश की सरकारों को छह सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है.उमा कलबुर्गी ने अपनी याचिका में कहा है कि मेरे पति की हत्या मामले में अभी तक पर्याप्त जांच नहीं हुई है.
कलबुर्गी हम्पी विश्वविद्यालय के वीसी रहे थे. साथ ही वे जानेमाने स्कॉलर थे. 30 अगस्त वर्ष 2015 में उनकी हत्या कल्याण नगर स्थित उनके आवास में कर दी गयी थी. वे उस वक्त 77 साल के थे. वे कन्नड़ भाषा के साहित्य अकादमी अवार्ड प्राप्त लेखक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










