अमित शाह के एक फोन से सुलझा मामला, नितिन पटेल बने वित्त मंत्री

Updated at : 31 Dec 2017 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह के एक फोन से सुलझा मामला, नितिन पटेल बने वित्त मंत्री

नयी दिल्ली : कैबिनेट बंटवारे को लेकर गुजरात सरकार में छाया संकट का बादल खत्म हो गया. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक फोन के बाद नितिन पटेल को वित मंत्री का कमान सौंपी गयी. दिग्गज पाटीदार नेता नितिन पटेल ने उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया तथा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मिलने उनके बंगले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कैबिनेट बंटवारे को लेकर गुजरात सरकार में छाया संकट का बादल खत्म हो गया. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक फोन के बाद नितिन पटेल को वित मंत्री का कमान सौंपी गयी. दिग्गज पाटीदार नेता नितिन पटेल ने उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया तथा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मिलने उनके बंगले पहुंचे. नितिन पटेल ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर आभार प्रकट किया. दो दिनों से चल रहे विवाद के बीच रविवार को उन्होंने ऐसी तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया और कार्यभार संभालने के लिए राजी हो गये. मामले को लेकर आज नितिन पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

गौरतलब है कि आज सुबह नितिन पटेल ने कहा था कि काफी समय से मैं सूबे में दूसरे स्थान का नेता हूं. मुख्यमंत्री के बाद दूसरे स्थान के नेता को जो मंत्रालय शोभा देते हैं वैसे मुझे इस बार नहीं दिया गया. पहले मेरे पास जो मंत्रालय थे वह भी मुझसे छीन लिये गये. मैंने मुख्यमंत्री अमित शाह और सभी बड़े नेताओं से इसके संबंध में बात की है कि मुझे ऐसे मंत्रालय दिया जाए, जिससे मैं गौरव से काम करने में सक्षम हो सकूं.
आगे पटेल ने कहा कि आज सुबह 7:30 बजे मुझे अमित शाह जी ने कॉल किया. उन्होंने कहा कि आपकी जो नाराजगी है वह हम समझते हैं और हम आपको ऐसे मंत्रालय जरूर देंगे जो आप की शोभा बढ़ाये. मुझे नया विभाग मिले इसके लिए गवर्नर को जो पत्र भेजा जाता है वह मुख्यमंत्री रविवार दोपहर तक भेज देंगे. इसीलिए मैं अभी अपना कार्यभार संभालने जा रहा हूं. मैं 40 साल से पार्टी से जुड़ा हूं. हमने अच्छा वक्त भी देखा है बुरा वक्त भी…
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola