रेप के बाद महिला को बेहोशी की हालत में द्वारका मेट्रो स्टेशन के बाहर फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : द्वारका के मेट्रो स्टेशन के बाहर एक 19 वर्षीय युवती के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया. आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गयी है. पुलिस ने बताया कि युवती बेहोशी की हालत में मिली थी. उसने अपनी शिकायत में पुलिस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : द्वारका के मेट्रो स्टेशन के बाहर एक 19 वर्षीय युवती के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया. आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गयी है.
पुलिस ने बताया कि युवती बेहोशी की हालत में मिली थी. उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शनिवार को देर रात गुड़गांव के शिव चौक से कैब लिया था. उस कैब में तीन लोग पहले से बैठे थे. कुछ देर बाद एक व्यक्ति राजोकरी सीमा क्षेत्र में उतर गया.
उसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ मारपीट की और उसके साथ रेप किया. उसके बाद उन लोगों ने उसे द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास कार से बाहर फेंक दिया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस रजिस्टर्ड किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










