ePaper

IRCTC से लिंक करें आधार, 10 हजार कैश और फ्री टिकट जीतने का मौका -लेकिन इस शर्त पर

Updated at : 25 Dec 2017 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC से लिंक करें आधार, 10 हजार कैश और फ्री टिकट जीतने का मौका -लेकिन इस शर्त पर

नयी दिल्ली : अगर आप ट्रेन में बराबर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. नये साल में आप भारतीय रेल के इस बड़े स्कीम का हिस्सा हो सकते हैं. दरअसल भारतीय रेल ने अपने यात्रियों के लिए एक लकी ड्रॉ स्कीम की शुरुआत की है, जिसमें अगर कोई यात्री उसका हिस्सा बनता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आप ट्रेन में बराबर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. नये साल में आप भारतीय रेल के इस बड़े स्कीम का हिस्सा हो सकते हैं. दरअसल भारतीय रेल ने अपने यात्रियों के लिए एक लकी ड्रॉ स्कीम की शुरुआत की है, जिसमें अगर कोई यात्री उसका हिस्सा बनता है तो उसे 10 हजार रुपये जीतने का मौका मिलेगा.

* क्या है स्कीम

दरअसल यह शानदार मौका IRCTC की ओर से दिया जा रहा है. लेकिन इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड IRCTC के अकाउंट से लिंक कराना होगा. अकाउंट से आधार लिंक करने पर एक महीने में 12 टिकट बुक करने का लाभ भी मिलेगा. जबकि अभी एक महीने में केवल 6 टिकट ही बुक किये जा सकते हैं.
* 10 हजार रुपये इनाम पाने का मौका
जब आप अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कर लेंगे तो अगले 6 महीने तक जब भी आप ट‍िकट बुक करेंगे, तो आप इस लकी ड्रॉ स्कीम में शाम‍िल हो जाएंगे. रेलवे हर महीने ड्रॉ करायेगी और 5 लोगों को इसका फायदा देगी. जीतने वालों को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा सबसे बड़ी बात है कि टिकट बुक करने पर आपने जो खर्च किया है, वह पूरा पैसा भी भारतीय रेल वापस कर देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola