कौन हैं हिमाचल के नये सीएम जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नये सीएम होंगे. ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13 वें सीएम होंगे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में आए जयराम ठाकुर ने पहला चुनाव चच्योट से वर्ष 1998 में जीता था. जयराम संघ से जुड़े होने के साथ-साथ 2006 में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं.इसके बाद 2003 […]
जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नये सीएम होंगे. ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13 वें सीएम होंगे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में आए जयराम ठाकुर ने पहला चुनाव चच्योट से वर्ष 1998 में जीता था. जयराम संघ से जुड़े होने के साथ-साथ 2006 में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं.इसके बाद 2003 तथा 2007 में चच्योट विस से लगातार जीत हासिल की. डिलिमिटेशन के बाद उन्होंने 2012 व 2017 में सराज विस क्षेत्र से चुनाव लड़ा व जीत हासिल की. वह धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे. ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में हुआ. इनकी पत्नी साधना ठाकुर पेशे से डॉक्टर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










