क्या आप 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो ध्यान दें सीबीएसई ने जारी कर दी है नयी मार्किंग स्कीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 11:56 AM
नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम यानी परीक्षार्थियों को अंक देने के तौर-तरीकों को आज अधिसूचित किया. सीबीएसई ने घोषणा की थी कि 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा अनिवार्य बनायी जायेगी और 2018 के शैक्षणिक सत्र में […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम यानी परीक्षार्थियों को अंक देने के तौर-तरीकों को आज अधिसूचित किया. सीबीएसई ने घोषणा की थी कि 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा अनिवार्य बनायी जायेगी और 2018 के शैक्षणिक सत्र में इसे फिर से शुरु किया जाएगा.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, छात्र वेबसाइट पर मार्किंग स्कीम को देख सकते हैं. परीक्षा का कार्यक्रम जल्द ही अधिसूचित कर दिया जाएगा. 10वीं कक्षा के जिन विषयों के लिए मार्किंग स्कीम को अधिसूचित किया गया है, उनमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी (संचार) एवं अंग्रेजी (भाषा एवं साहित्य) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










