ePaper

राजकोट में राहुल गांधी पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, बोले - 125 करोड़ लोग मेरे भगवान

Updated at : 04 Dec 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
राजकोट में राहुल गांधी पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, बोले - 125 करोड़ लोग मेरे भगवान

राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवारको इस आरोप को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मजाकउड़ाया कि उन्होंने जमीन का एक बड़ा टुकड़ा एक उद्योगपति को दिया है. मोदी ने यह भी कहा कि इस देश के 125 करोड़ लोग उनके भगवान हैं और वह उनके पुजारी हैं. यहां एक रैली में प्रधानमंत्री ने कहा […]

विज्ञापन

राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवारको इस आरोप को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मजाकउड़ाया कि उन्होंने जमीन का एक बड़ा टुकड़ा एक उद्योगपति को दिया है. मोदी ने यह भी कहा कि इस देश के 125 करोड़ लोग उनके भगवान हैं और वह उनके पुजारी हैं.

यहां एक रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस देश के हर कोने से ठुकराई जा रही है. उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है. राहुल का परोक्ष संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा एक नेता ने अपने भाषण में कहा कि मोदी नेइतनी एकड़ जमीन एक उद्योगपति को दे दी. वह जिस क्षेत्रफल की बात कर रहे हैं वह इस धरती पर उपलब्ध जमीन के आकार का करीब तीन गुना है. मैं नहीं जानता कि क्या करूं…. हंसूं या रोऊं. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस व्यक्ति से पार्टी का नेतृत्व करने की उम्मीद की जा रही है, जब वही व्यक्ति इतनी मूलभूत बातें नहीं समझ सकता तो आप कांग्रेस से क्या अपेक्षा कर सकते हैं.

राहुल ने गुजरात में अपनी एक रैली में आरोप लगाया था कि मोदी ने कच्छ जिले केमुंद्रा में एक उद्योगपति को जमीन का बहुत बड़ाटुकड़ा दिया है.

उनके भाषण वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवक कांग्रेस के हाल ही में ट्वीट किए गए मीम का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर रही है. मोदी ने सुरेन्द्रनगर में कहा यह उनके संस्कार हैं. मैंने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढाई नहीं की है लेकिन एक सरकारी स्कूल में जरूर पढा हूं जहां उन्होंने मुझे जीवन में आगे बढ़ने के बारे में सिखाया. प्रधानमंत्री ने कहा उस शिक्षा से मैंने सीखा कि इस देश के 125 करोड़ लोग मेरे भगवान हैं और मैं उनका पुजारी हूं. मैं सबका साथ सबका विकास के लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने कांग्रेस पर राज्य का चुनाव जीतने के लिए जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाया.

मोदी ने कहा वे जानते हैं कि उनके पास कोई अवसर ही नहीं है इसलिए वे राज्य में चुनाव जीतने के लिए जातिवाद का जहर फैला रहे हैं. उन्होंने पहले यही किया है. अब वे एक बार फिर यही कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola