ePaper

नकद व छह लाख के गहने के साथ दुल्हन फरार, सदमे में दूल्हा

Updated at : 28 Nov 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
नकद व छह लाख के गहने के साथ दुल्हन फरार, सदमे में दूल्हा

ग्रेटर नोएडा : शहर का एक 40 वर्षीय दूल्हा सदमे से नहीं उबर पा रहा है. दरअसल दूल्हे को उस समय गहरा आघात पहुंचा जब उसकी होने वाली दुल्हन और उनके परिजन कथित तौर पर नकदी और छह लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गये. दूल्हे ने उस गरीब घर की लड़की के साथ […]

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : शहर का एक 40 वर्षीय दूल्हा सदमे से नहीं उबर पा रहा है. दरअसल दूल्हे को उस समय गहरा आघात पहुंचा जब उसकी होने वाली दुल्हन और उनके परिजन कथित तौर पर नकदी और छह लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गये. दूल्हे ने उस गरीब घर की लड़की के साथ शादी करने के लिए रखा हुआ था. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

ग्रेटर नोएडा पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि यह घटना यहां के लाडपुरा गांव की है. पुलिस ने बताया कि अनिल जब रविवार रात शादी की तैयारियों का जायजा लेने विवाह स्थल पर पहुंचा, तब दुल्हन और उनके परिजन का कोई अता-पता नहीं होने पर वह स्तब्ध रह गया. उन्होंने बताया कि शादी सोमवार को दादरी में होने वाली थी.

शर्मा ने बताया कि अनिल और उसके परिवार द्वारा की गई शिकायत के आधार पर ग्रेटर नोएडा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola