POK से पहले लाल चौक पर तिरंगा फहराकर दिखाये मोदी सरकार : फारुक अब्दुल्ला

जम्मू : एक बार फिर विवादित टिप्पणी करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दी कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में तिरंगा फहराने की बातें करने से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दिखाए. भाजपा ने फारुक की टिप्पणी की आलोचना की […]
जम्मू : एक बार फिर विवादित टिप्पणी करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दी कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में तिरंगा फहराने की बातें करने से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दिखाए.
भाजपा ने फारुक की टिप्पणी की आलोचना की है. पार्टी नेता एवं राज्य के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस अलगाववादियों और आतंकवादियों को मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि लाल चौक सहित राज्य के हर हिस्से में तिरंगा फहराया जा रहा है. फारुक ने हाल में यह टिप्पणी भी की थी कि पीओके भारत का हिस्सा कभी नहीं बन सकता. अपनी इस टिप्पणी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ तथ्य कहा और पीओके के बारे में जो कुछ कहा वह सच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










