पद्मावती विवाद को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस के दो दिग्गज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2017 1:45 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरुर की महाराजा वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है. थरुर ने गुरुवार को कथित तौर पर कहा था कथित शूरवीर महाराजा उस वक्त कहां थे जब ब्रिटेन ने उनके सम्मान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरुर की महाराजा वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है. थरुर ने गुरुवार को कथित तौर पर कहा था कथित शूरवीर महाराजा उस वक्त कहां थे जब ब्रिटेन ने उनके सम्मान को रौंद डाला था और अब वे एक फिल्मकार के पीछे पड़े हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि उनका सम्मान दांव पर लग गया है.

थरुर की टिप्पणी पर ट्वीट करते हुए स्मृति ने कल कहा, क्या सभी महाराजाओं ने ब्रिटिश के आगे घुटने टेक दिये थे ? शशि थरुर की टिप्पणियों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्गी राजा (दिग्विजय सिंह) और अमरिंदर सिंह क्या कहेंगे ? कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अमरिंदर सिंह सभी राज घरानों से ताल्लुक रखते हैं.

हालांकि, थरुर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, मैं इससे निराश हूं कि भाजपा के कुछ समर्थक दावा कर रहे हैं कि मैंने राजपूत सम्मान पर हमला किया… मैं उन महाराजाओं के बारे में बोल रहा हूं जिन्होंने ब्रिटिश के साथ समझौता किया. मैंने अपने जीवन में कभी भी कोई सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की है. राजपूत समुदाय की विशेष चिंताओं पर उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और सद्भाव के हित में लोगों की भावनाओं का जरुर सम्मान किया जाना चाहिए.

थरुर ने कहा, राजपूतों का शौर्य हमारे इतिहास का हिस्सा है और इस पर सवाल नहीं किया जा सकता है. भाजपा और उसके द्वारा लगायी जाने वाली रोक टोक में इन चिंताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में कथित तौर पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ को लेकर कुछ संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola