गुजरात चुनाव : क्या साथ आयेंगे कांग्रेस और पाटीदार, जल्द होगा फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2017 12:16 PM
नयी दिल्ली / गांधीनगर : गुजरात चुनाव में पाटीदार अनामत अंदोलन ( पीएएएस) कांग्रेस के साथ होगी या अकेले चुनाव लड़ेगी ?. सवाल बड़ा है, कांग्रेस और पाटीदार समाज के नेता मिलकर जवाब ढूंढ़ने में लगे है. राजनीतिक पंडितों के साथ- साथ दूसरी बड़ी पार्टियों की नजर भी इस फैसले पर होगी. दोनों पार्टियों मे […]
नयी दिल्ली / गांधीनगर : गुजरात चुनाव में पाटीदार अनामत अंदोलन ( पीएएएस) कांग्रेस के साथ होगी या अकेले चुनाव लड़ेगी ?. सवाल बड़ा है, कांग्रेस और पाटीदार समाज के नेता मिलकर जवाब ढूंढ़ने में लगे है. राजनीतिक पंडितों के साथ- साथ दूसरी बड़ी पार्टियों की नजर भी इस फैसले पर होगी. दोनों पार्टियों मे बैठकों का सिलसिला जारी है. इस बड़े फैसले पर जल्द मुहर लगेगी.
पाटीदार नेता कांग्रेस के साथ बैठक में आरक्षण को लेकर अपनी मांग पर फैसला लेने को कहा है. पाटीदारों की पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जबतक हमें स्पष्ट तौर पर हमारे आरक्षण को लेकर मंजूरी नहीं मिलती हम किसी के साथ नहीं जायेंगे. राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो कांग्रेस पार्टी भी चुनाव से पहले इस पर फैसला ले लेना चाहती है. कांग्रेस नहीं चाहती के गठबंधन के बगैर चुनाव में जाया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










