गुजरात चुनाव : राहुल गांधी को अब कोर्इ ''पप्पू'' नहीं बोलेगा, सिर्फ ''युवराज'' पर किया जायेगा हमला

Published at :16 Nov 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव : राहुल गांधी को अब कोर्इ ''पप्पू'' नहीं बोलेगा, सिर्फ ''युवराज'' पर किया जायेगा हमला

अहमदाबाद : गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर विरोधी दल का कोर्इ भी नेता ‘पप्पू’ कहकर राजनीतिक जुमलों से हमला नहीं करेगा. हां, यह बात दीगर है कि इसके स्थान पर विरोधी दल के लोग ‘युवराज’ शब्द कहकर कटाक्ष जरूर कर सकते हैं. राजनीतिक कटाक्ष करने के लिए राहुल गांधी के लिए […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर विरोधी दल का कोर्इ भी नेता ‘पप्पू’ कहकर राजनीतिक जुमलों से हमला नहीं करेगा. हां, यह बात दीगर है कि इसके स्थान पर विरोधी दल के लोग ‘युवराज’ शब्द कहकर कटाक्ष जरूर कर सकते हैं. राजनीतिक कटाक्ष करने के लिए राहुल गांधी के लिए ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल करने पर चुनाव आयोग ने पहले ही एेतराज जाहिर कर दिया था, लेकिन उसने ‘युवराज’ शब्द के इस्तेमाल के लिए कांग्रेस के विरोधी दल भाजपा के लोगों को इजाजत दे दी है.

इसे भी पढ़ेंः बोले राहुल गांधी- मोदी की नीति के कारण जल रहा है कश्‍मीर

दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें युवराज शब्द का संदर्भ दिया गया है, जो जाहिर तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाता है. चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में पप्पू शब्द के इस्तेमाल से भाजपा को रोक दिया था. शब्द युवराज का इस्तेमाल करने को चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद गुजरात भाजपा के फेसबुक पेज पर आज एक नया विज्ञापन जारी किया गया.

इस विज्ञापन में भाजपा और विपक्षी कांग्रेस मजाकिया विज्ञापनों के जरिये एक दूसरे को निशाना बना रहे है. इससे पूर्व चुनाव आयोग ने भाजपा को एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में पप्पू शब्द का इस्तेमाल करने से रोक दिया और इसे अपमानजनक बताया.

भाजपा ने हालांकि कहा था कि विज्ञापन की पटकथा में शामिल शब्द का किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है. जब यह पूछा गया कि आज जारी विज्ञापन को क्या पप्पू शब्द के साथ जारी किया गया है, तो भाजपा के प्रवक्ता हर्षद पटेल ने कहा कि मुझे यह जानकारी नहीं है कि क्या आज जारी किया विज्ञापन वहीं या कोई और.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola