पंजाब में धमाकों पर सियासत तेज: सीएम मान ने कहा- ब्लास्ट के पीछे BJP का हाथ

Updated:
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Photo: PTI)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धमाकों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा के बंगाल का चुनाव खत्म हो गया है. अब पंजाब में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे धमाकों के पीछे बीजेपी का हाथ है. नीचे वीडियो में देखें सीएम मान ने और क्या कहा.

विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (6 मई) को बीएसएफ ठिकानों के पास हुए दो धमाके जैसी घटनाओं के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब चुनाव से पहले की बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है. मान ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी ऐसे घटनाओं के जरिए वोट लेना चाहती है. उनका यह बयान तब आया जब जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ ठिकानों के पास लगातार दो धमाके जैसी घटनाएं सामने आईं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन मामूली धमाकों की जांच चल रही है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह पंजाब चुनाव की तैयारी का हिस्सा है और पार्टी डर व हिंसा फैलाकर वोट लेना चाहती है. मान ने बीजेपी से ऐसे काम बंद करने को कहा. साथ ही कहा कि पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं. उनका कहना था कि जहां-जहां बीजेपी चुनाव लड़ती है, वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें : Punjab on Alert : पंजाब में डबल ब्लास्ट से हड़कंप, अमृतसर और जालंधर के लोग डरे

जालंधर में विस्फोट के बाद अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्र के पास धमाका

पंजाब के जालंधर में हुए विस्फोट के करीब तीन घंटे बाद अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक और विस्फोट हुआ. जालंधर में मंगलवार (6 मई) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ था. पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों विस्फोट की जांच जारी है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola