जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने की भाजपा नेता की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने भाजपा के एक युवा नेता की गुरुवार को हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौहर हुसैन भट (30) का शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ. आतंकवादियों ने उनकी हत्या की है. भट का गला रेता हुआ पाया गया. वह शोपियां […]
विज्ञापन
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने भाजपा के एक युवा नेता की गुरुवार को हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौहर हुसैन भट (30) का शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ.
आतंकवादियों ने उनकी हत्या की है. भट का गला रेता हुआ पाया गया. वह शोपियां में बोंगम के रहने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. इस बीच भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि मृतक पार्टी से संबद्ध थे. कश्मीर के लिए पार्टी के मीडिया प्रभारी अलताफ ठाकुर ने कहा कि भट भाजपा की युवा शाखा की जिला इकाई के प्रमुख थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










