ओड़िशा में दिवाली से पहले धमाका, पटाखा दुकान में आग लगने से 1 की मौत, 3 घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2017 9:29 AM

विज्ञापन

राउरकेला : दीवाली से पहले ओड़िशा में एक पटाखा दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. स्टील सिटी राउरकेला में शॉर्ट सर्किट की वजह से यहांस्थित बाजार की एक दुकान में आग लगी. आग बाजारकेजिस दुकान में लगी थी, वह पटाखे की दुकानथी.दिवाली में बेचने […]

विज्ञापन

राउरकेला : दीवाली से पहले ओड़िशा में एक पटाखा दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. स्टील सिटी राउरकेला में शॉर्ट सर्किट की वजह से यहांस्थित बाजार की एक दुकान में आग लगी.

आग बाजारकेजिस दुकान में लगी थी, वह पटाखे की दुकानथी.दिवाली में बेचने के लिए भारीमात्रा मेंदुकानदार ने पटाखे जमा कर रखे थे.बताया जाता है कि अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गयी.

चूंकि दुकान में पटाखे रखे थे, देखते ही देखतेपूरा दुकान आग की लपटों में घिर गया. दूर से ही आग कीऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं. पटाखों में विस्फोट होने लगे और पूरा इलाका धमाकों से दहल उठा.

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन, तब तक बहुत नुकसान हो चुका था. काफी जद्दोजहद के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये. घायलों की हालत गंभीर बतायी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola