जालंधर में एक ही दिन में दो आत्महत्या, झारखंड की एक युवती ने भी आत्महत्या की
Updated at : 16 Oct 2017 5:17 PM (IST)
विज्ञापन

जालंधर : एक ही दिन में जालंधर में दो आत्महत्या के मामले सामने आये हैं. पहला मामला खोदिया मोहल्ला इलाके में एक युवक ने सुबह सवेरे आत्महत्या कर ली. अब दूसरा मामला सामने आया है जिसमें घर में काम करने वाली एक लड़की रीमा ( 18 वर्ष ) ने आत्महत्या कर ली. शहर में एक […]
विज्ञापन
जालंधर : एक ही दिन में जालंधर में दो आत्महत्या के मामले सामने आये हैं. पहला मामला खोदिया मोहल्ला इलाके में एक युवक ने सुबह सवेरे आत्महत्या कर ली. अब दूसरा मामला सामने आया है जिसमें घर में काम करने वाली एक लड़की रीमा ( 18 वर्ष ) ने आत्महत्या कर ली.
शहर में एक ही दिन हुए इन दोनों आत्महत्या की खबर ने सनसनी फैला दी है. रीमा झारखंड की रहने वाली है उसके पिता का नाम सीता राम है. रीमा झारखंड से काम की तलाश में जालंधर गयी थी वहां उसे एक घर में काम मिला था. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि रीमा किसी दबाव में तो नहीं थी. रीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




