पति के साथ मिलकर बेटी ने कर दी पिता की हत्या, रिक्शे में लाश छोड़कर दोनों फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नागपुर : रात के तकरीबन 2.30 बजे एक जोड़े ने भारी भरकम बैग लेकर रिक्शावाले को दुर्गानगर रिक्शा स्टैंड से रेलवे स्टेशन चलने को कहा गया. रिक्शे वाले ने जब पूछा कि इस बैग में क्या है, तो दोनों रिक्शा वाले लड़ने लगे. रिक्शावाल को दोनों ने नागपुर के मोटे चौक के पास रोकने को […]
विज्ञापन
नागपुर : रात के तकरीबन 2.30 बजे एक जोड़े ने भारी भरकम बैग लेकर रिक्शावाले को दुर्गानगर रिक्शा स्टैंड से रेलवे स्टेशन चलने को कहा गया. रिक्शे वाले ने जब पूछा कि इस बैग में क्या है, तो दोनों रिक्शा वाले लड़ने लगे. रिक्शावाल को दोनों ने नागपुर के मोटे चौक के पास रोकने को कहा और बहाना बनाकर भाग गये. रिक्शावाले को शक हुआ तो उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें लाश थी.
घटना राणाप्रताप नगर की है. इसी इलाके के रहने वाले मान सिंह शिव की हत्या उसकी बेटी और दामाद ने कर दी. घर वालों ने मान सिंह के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी हत्या कब की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उनके घर वालों से लगातार संपर्क में है.
पुलिस ने जब उनकी बेटी और दामाद से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की तो पता चला दोनों गायब है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें दोनों को रिक्शावाले के साथ देखा गया. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रविवार रात को ही दोनों सीताबर्डी बाजार से इस बैग को बाजार से खरीद कर लाये थे. रिक्शावाले ने भी दोनों की पहचान कर ली है. पुलिस घर वालों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










