ePaper

संघ को महिला विरोधी बताने पर राहुल को जवाब देंगी सुषमा स्वराज, गुजरात में महिलाओं से करेंगी संवाद

Updated at : 12 Oct 2017 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
संघ को महिला विरोधी बताने पर राहुल को जवाब देंगी सुषमा स्वराज, गुजरात में महिलाओं से करेंगी संवाद

नयी दिल्ली : राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को महिला विरोधी बताने की पृष्ठभूमि में भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को राज्य की महिलाओं से सीधे संपर्क और चर्चा करने के लिए उतारने का निणर्य किया है. सुषमा स्वराज 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में महिला टाउनहॉल को संबोधित करेंगी. गुजरात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को महिला विरोधी बताने की पृष्ठभूमि में भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को राज्य की महिलाओं से सीधे संपर्क और चर्चा करने के लिए उतारने का निणर्य किया है. सुषमा स्वराज 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में महिला टाउनहॉल को संबोधित करेंगी.

गुजरात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत भाई पांड्या ने बताया, सुषमाजी का राज्य की महिलाओं को टाउनहाल संबोधन होगा. उनका संबोधन अहमदाबाद में होगा और यहां से वे 25 से 30 स्थानों पर महिलाओं के समूह से सीधे लाइव संवाद करेंगी. उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज टाउन हाल संबोधन के जरिये एक लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगी. वे महिलाओं के सवालों का जवाब भी देंगी. पांड्या ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. इसके अलावा सुषमाजी से संवाद के लिए महिलाएं पूर्व में ही सोशल मीडिया पर हमारे संपर्क पर प्रश्न छोड़ सकती हैं.

गुजरात में जल्द ही चुनाव होनेवाले हैं और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला अवसर होगा जब गुजरात में भाजपा विधानसभा चुनाव का सामना कर रही है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में महिलाओं को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए कई तरह की पहल कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ को महिला विरोधी बताया था. राहुल ने पूछा था कि क्या किसी ने आरएसएस की शाखा में महिलाओं को निक्कर पहन कर जाते देखा है. कांग्रेस राज्य में महिला वोटबैंक को अपने साथ जोड़ने की ऐसे समय पहल कर रही है जब गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़े पैमाने पर भाजपा से जोडने का काम किया था और महिला केंद्रीत अनेक योजनाएं पेश की थी. लेकिन, अब वे राज्य में नहीं है और देश के प्रधानमंत्री हैं.

गुजरात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक पहल की. भाजपा संगठन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण है. स्थानीय निकायों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गयी है. राज्य सरकार की नौकरियों और पुलिस बलों में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के अलावा आवास सुविधा भी महिलाओं के नाम से ही प्रदान की जाती है. राज्य सरकार महिला केंद्रीत 132 योजनाएं चला रही है. इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने युवा टाउलहॉल को संबोधित किया था और पाटीदार आंदोलन, जीएसटी, नोटबंदी समेत कई जटिल मुद्दों पर सवालों का जवाब दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola