श्रीनगर में CRPF वाहन पर आतंकी हमला

श्रीनगर : श्रीनगर के व्यस्त सनत नगर इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन पर मंगलवार शाम संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, सीआरपीएफ कर्मियों ने कहा कि यहां सनत नगर चौक पर उनके वाहन पर गोलीबारी हुई. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ का […]
श्रीनगर : श्रीनगर के व्यस्त सनत नगर इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन पर मंगलवार शाम संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ.
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, सीआरपीएफ कर्मियों ने कहा कि यहां सनत नगर चौक पर उनके वाहन पर गोलीबारी हुई. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ का कोई जवान इस हमले में हताहत नहीं हुआ. उन्होंने कहा, घटना की जांच के लिए पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है.डीआईजी संजय शर्मा ने बताया, ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के तीन वाहनों पर आतंकवादियों ने हमला किया, लेकिन जवानों ने भी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




