दिल्ली : एक ही परिवार के चार महिलाओं व गार्ड की हत्या, इलाके में सनसनी

Updated at : 07 Oct 2017 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली : एक ही परिवार के चार महिलाओं व गार्ड की हत्या, इलाके में सनसनी

नयी दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आयी. मानसरोवर पार्क इलाके में एक ही परिवार के चार महिलाएं व एक गार्ड की हत्या कर दी गयी.सभी महिलाएं एक ही परिवार के थे. घटना के बाद शाहदरा जिला पुलिस को सूचना मिली कि बंद हो चुकी जिंदल ऑयल के अंदर चार महिलाओं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आयी. मानसरोवर पार्क इलाके में एक ही परिवार के चार महिलाएं व एक गार्ड की हत्या कर दी गयी.सभी महिलाएं एक ही परिवार के थे. घटना के बाद शाहदरा जिला पुलिस को सूचना मिली कि बंद हो चुकी जिंदल ऑयल के अंदर चार महिलाओं की हत्या कर दी गयी है.

सिमडेगा : BJP नेता मनोज नगेसिया की गोलीमार कर हत्या, माओवादी एरिया कमांडर रह चुके थे मनोज

प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी पहले बंद हो चुकी इस मिल के मालिक सात भाई हैं. उन्हीं में से एक भाई के परिवार की चार महिलाओं की हत्या की गई है. प्रथम दृष्ट्या मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है. उनमें 82 साल की उर्मिला जिंदल और उनकी तीन बेटियां- संगीता गुप्ता (56), नूपुर जिंदल (48), और अंजलि जिंदल (38) शामिल हैं. इन सभी महिलाओं की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई. गार्ड राकेश (42) का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला.

उधर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिन महिलाओं की हत्या की गई है, शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे संपत्ति विवाद की वजह सामने आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola