पुलिस थाने पहुंची राधे मां, दारोगा की कुर्सी पर बैठी, हाथ जोड़े खड़े रहे पुलिसकर्मी, SHO लाइन हाजिर

Updated at : 05 Oct 2017 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस थाने पहुंची राधे मां, दारोगा की कुर्सी पर बैठी, हाथ जोड़े खड़े रहे पुलिसकर्मी, SHO लाइन हाजिर

नयी दिल्ली : तमाम विवादों के बावजूद धर्मगुरू राधे मां का आकर्षण लोगों के बीच अबतक बना हुआ है. इस बात का उदाहरण पिछले दिनों तब देखने को मिला जब नवरात्रि के अवसर पर राधे मां दिल्ली के विवेक विहार पुलिस थाने पहुंचीं.घटना महा अष्टमी की है, जब राधे मां विवेक विहार स्टेशन पहुंचीं. पुलिस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तमाम विवादों के बावजूद धर्मगुरू राधे मां का आकर्षण लोगों के बीच अबतक बना हुआ है. इस बात का उदाहरण पिछले दिनों तब देखने को मिला जब नवरात्रि के अवसर पर राधे मां दिल्ली के विवेक विहार पुलिस थाने पहुंचीं.घटना महा अष्टमी की है, जब राधे मां विवेक विहार स्टेशन पहुंचीं. पुलिस स्टेशन में लोग उनके सम्मान में हाथ जोड़े खड़े हो गये थे.

न जेटली, न जयंत आर्थिक मोर्चे की जंग खुद मोदी ने संभाली, सिन्हा-शौरी के सवालों का यूं दिया जवाब

इतना ही नहीं स्टेशन हाउस आफिसर (एसएचओ) ने तो अपनी कुर्सी तक उनके लिए छोड़ दी. राधे मां आराम से एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गयीं और वहां उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देने लगीं. बताया जा रहा है कि थाने में पुलिस वालों ने राधे मां के जयकारे भी लगाये.

मामले के प्रकाश में आते ही जांच के आदेश दे दिये गये हैं. एसएचओ ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि राधे मां रामलीला में वहां आयीं थीं, भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें वहां लाया गया था, लेकिन वह एसएचओ की कुर्सी पर कैसे बैठ गयी इसपर उन्होंने कुछ नहीं कहा. जांच शुरु होने के बाद एसएचओ संजय शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जांच का काम शहादरा के डीसीपी को सौंपा गया है.एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. इस तस्वीर में थाना प्रभारी संजय शर्मा लाल और सुनहरे रंग की चुनरी गले में डाले और हाथों को जोड़े हुए राधे मां के नजदीक खड़े दिख रहे हैं. पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा, इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त रैंक के पुलिस अधिकारी ने जांच शुरू की है. उन्होंने बताया कि शर्मा को जिला लाइन में भेज दिया गया है. एक अधिकारी के मुताबिक, शर्मा ने दावा किया कि राधे मां रामलीला कार्यक्रम में जा रही थीं और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए रास्ते में पड़ने वाले पुलिस थाने में रुकी थी. विवेक विहार पुलिस थाना दिल्ली पुलिस के शाहदरा जिले में पड़ता है.

मेरठ में बनेगा नरेंद्र मोदी का विशाल मंदिर, खर्च होंगे 30 करोड़

राधे मां का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राधे मां के साथ पुलिस वाले एक गाने पर थिरक रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामलीला स्थल का है. गौरतलब है कि राधे मां एक विवादित धर्मगुरू हैं, जिनपर यौन उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola