मृणाल पांडे के ट्वीट से मचा बवाल, पत्रकारों ने कहा – मानदंड बचा रहना चाहिए

सोशल मीडिया में गाली – गलौज और भद्दे टिप्पणियों को लेकर कई दिनों से विमर्श चल ही रहा था कि कल वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय ने एक ट्वीट कर विवाद को जन्म दे दिया . इस ट्वीट के बाद मृणाल पांडे ट्रोल होने लगीं. गौरतलब है कि कल मृणाल पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन […]
सोशल मीडिया में गाली – गलौज और भद्दे टिप्पणियों को लेकर कई दिनों से विमर्श चल ही रहा था कि कल वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय ने एक ट्वीट कर विवाद को जन्म दे दिया . इस ट्वीट के बाद मृणाल पांडे ट्रोल होने लगीं. गौरतलब है कि कल मृणाल पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए ‘जुमला जयंती’ लिखा और आपत्तिजनक तसवीर भी पोस्ट कर दी. देखते ही देखते उनके इस ट्वीट पर कई फॉलोअर्स प्रतिक्रिया जताने लगे. मामले को बढ़ते देख कई पत्रकारों ने भी मृणाल पांडे की इस अपमानजनक ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया जतायी.
#JumlaJayanti पर आनंदित, पुलकित, रोमांचित वैशाखनंदन । pic.twitter.com/eSpNI4dZbx
— Mrinal Pande (@MrinalPande1) September 17, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










