....जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने खुद को बताया 17 साल से नपुंसक
Updated at : 02 Sep 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट ने रेप के दो मामले में 10-10 साल की सजा सुनायी तब रेप के चार्ज से खुद को बचाने के लिए राम रहीम ने दावा करते हुए कहा था कि वह 1990 से नपुंसक है. वह सेक्स करने में असमर्थ है इसलिए […]
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट ने रेप के दो मामले में 10-10 साल की सजा सुनायी तब रेप के चार्ज से खुद को बचाने के लिए राम रहीम ने दावा करते हुए कहा था कि वह 1990 से नपुंसक है. वह सेक्स करने में असमर्थ है इसलिए उसके ऊपर साल 1999 में किसी तरह के रेप का आरोप सिद्ध नहीं हो सकता है. हालांकि, इस मामले के एक गवाह ने उसके ही बयान को खारिज कर दिया
.
राम रहीम ने डेरे की आधी संपत्ति को बताया था निजी
2002 में साध्वी रेप केस दर्ज होने के साथ ही राम रहीम ने डेरा के कई नियमों में बदलाव कर दिये थे. डेरा सच्चा सौदा के रिवाज के अनुसार डेरा का उत्तराधिकारी डेरे प्रमुख के परिवार को कोई भी सदस्य नहीं बन सकता है.
लेकिन राम रहीम ने इस नियम को बदल दिया, ताकि उसके बेटे को डेरे की गद्दी मिल जाये. उसने 2004 में डेरे की डीड रजिस्टर करवायी थी जिसमें उसने डेरे से संबंधित ज्यादातर अधिकार अपने पास रख लिये. संपत्ति को दो हिस्सों में बांट दिया. एक हिस्सा डेरे के नाम तो दूसरा हिस्सा निजी बताया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




