राम रहीम मामला: पढ़ें किसने कहा- भाजपा चाहती है सांप भी मर जाये, लाठी भी ना टूटे

Updated at : 26 Aug 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
राम रहीम मामला: पढ़ें किसने कहा- भाजपा चाहती है सांप भी मर जाये, लाठी भी ना टूटे

सिरसा : हरियाणा में जारी हिंसा पर आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाजपा चाहती है सांप भी मर जाये (रेप दोषी को सज़ा भी हो) और लाठी (डेरा समर्थकों का BJP को वोट भी मिलता रहे)भी ना टूटे… चित […]

विज्ञापन

सिरसा : हरियाणा में जारी हिंसा पर आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाजपा चाहती है सांप भी मर जाये (रेप दोषी को सज़ा भी हो) और लाठी (डेरा समर्थकों का BJP को वोट भी मिलता रहे)भी ना टूटे… चित भी मेरी पट भी मेरी… इधर, सेना एवं अधिकारियों की अपील के बावजूद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के नाराज अनुयायी शनिवार को भी डेरा मुख्यालय के परिसर में जमे हुए हैं. सेना एवं अधिकारियों ने डेरा अनुयायियों से यहां से जाने की अपील की है.

VIDEO: LIVE गुरमीत राम रहीम मामला: हाईकोर्ट ने हिंसा को लेकर खट्टर सरकार को लगायी फटकार

राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराये जाने के बाद कल हुई हिंसा के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर डेरा सच्चा सौदा परिसरों के प्रवेश स्थानों पर अवरोधक लगाये थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सेना अपने विकल्पों पर विचार कर रही है.

पुलिस ने बताया कि यहां बीती रात से 15 डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया है. हिसार के महानिरीक्षक (आईजी) ए एस डिल्लो ने कहा, ‘ ‘कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.’ ‘ महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब एक लाख लोग अब भी डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं. सेना और जिला अधिकारी लाउडस्पीकरों से घोषणाएं कर रहे हैं और लोगों से परिसर छोडने की अपील कर रहे हैं.

IN PICS गुरमीत राम रहीम मामला: पढ़ें अबतक क्या-क्या हुआ हिंसा के दौरान, कितनों की गयी जान

सूत्रों ने बताया कि सेना को बीती रात विशाल डेरा परिसर का मानचित्र उपलब्ध कराया गया था. करीब 1,000 एकड़ में फैला परिसर अपने आप में एक बस्ती की तरह है जिसमें स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल हैं. बलात्कार मामले में राम रहीम के खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत के फैसला सुनाने से पहले बडी तादाद में डेरा अनुयायी यहां और पंचकूला पहुंचे थे. पंचकूला में सीबीआई अदालत द्वारा वर्ष 2002 के मामले में शुक्रवार को राम रहीम को दोषी ठहराये जाने के बाद उग्र डेरा अनुयायी हिंसा पर उतारु हो गये और सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी झडप हुई. पंचकूला में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी और 250 लोग घायल हो गये जबकि सिरसा में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गयी.

दोषी ठहराये जाने के बाद राम रहीम को रोहतक के सुनारिया जेल ले जाया गया। उस इलाके में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. नवंबर 2014 में हिसार में स्वयंभू बाबा रामपाल के अनुयायियों और पुलिस के बीच दो हफ्ते तक चले तनावपूर्ण गतिरोध के दौरान पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola