दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआइ ने दर्ज की प्राथमिकी

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने कथित धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एजेंसी सूत्रों ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीबीआइ जैन के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की प्राथमिक जांच कर रही थी. सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने प्राथमिक जांच […]
नयी दिल्ली : सीबीआइ ने कथित धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एजेंसी सूत्रों ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीबीआइ जैन के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की प्राथमिक जांच कर रही थी. सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने प्राथमिक जांच को अब प्राथमिकी में बदल दिया है ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके.
जैन नेशुक्रवार को ट्विटर पर लिखा है, ‘सीबीआइ तलाशी के लिए मेरे घर पहुंची.’ आप सरकार के मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए 2015-2016 के बीच प्रयास इंफो सॉल्यूशंस, अकिनचंद डेवेलॉपर एंड मंगलयतन प्रोजेक्टस के माध्यम से 4.63 करोड़ रुपये का धन शोधन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




