ePaper

स्‍टूडेंट्स इसे पढ़े जरूर क्‍योंकि पीएम स्कॉलरशिप में हर माह मिलेंगे 2250 रुपये

Updated at : 23 Aug 2017 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्‍टूडेंट्स इसे पढ़े जरूर क्‍योंकि पीएम स्कॉलरशिप में हर माह मिलेंगे 2250 रुपये

स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई करना हर एक का सपना होता है. बच्चे अगर टैलेंटेड हों तथा उनके पास पैसे की कमी हो या नहीं, पर स्कॉलरशिप मिल जाये, तो उनकी पढ़ाई अच्छे से होती है. बच्चे चाहें तो शुरू से ही स्कॉलरशिप के लिए ट्राइ कर सकते हैं, क्योंकि अब तो हर स्टेज में छात्रों को […]

विज्ञापन
स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई करना हर एक का सपना होता है. बच्चे अगर टैलेंटेड हों तथा उनके पास पैसे की कमी हो या नहीं, पर स्कॉलरशिप मिल जाये, तो उनकी पढ़ाई अच्छे से होती है. बच्चे चाहें तो शुरू से ही स्कॉलरशिप के लिए ट्राइ कर सकते हैं, क्योंकि अब तो हर स्टेज में छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है.
बारहवीं के बाद असल मायने में स्कॉलरशिप की जरूरत होती है. दसअसल, इसके बाद पढ़ाई में बहुत खर्च होते हैं और स्कॉलरशिप ही एकमात्र जरिया है, जिस से आप आगे की पढ़ाई बिना किसी टेंशन के कर सकते हैं. केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अकादमिक वर्ष 2017-18 में प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार www.ksb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2017 है. स्कॉलरशिप का विस्तृत ब्योरा इस प्रकार है-
योग्यता : – पूर्व-सैन्यकर्मियों के बच्चे जिन्होंने सत्र 2017 में इंजीनियरिंग/बीटेक/बीई/एमबीबीएस/बीडीएस/बीएड/बीबीए/बी.फार्मा/बीसीए/ एमबीए (प्रोफेशनल कोर्सेज की पूरी लिस्ट वेबसाइट www.ksb.gov.in पर उपलब्ध है) समेत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया है.
– शस्त्र सेनाओं से जेसीओ या उससे नीचे की रैंक पर रिटायर पूर्व सैन्यकर्मी.
(कमिशंड अधिकारियों के बच्चे पीएम स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं हैं)
-12वीं में 60 फीसदी अंक होना जरूरी (जिन्होंने ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया हो) या ग्रेजुएशन में 60 फीसदी अंक होना जरूरी (जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया हो). -द्वितीय वर्ष के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं हैं.
स्कॉलरशिप राशि :
-लड़कियों के लिए
– 2,250 रुपये प्रतिमाह (27,000 प्रति वर्ष)
-लड़कों के लिए 2,000 रुपये (24,000 रुपये प्रति वर्ष)
ऐसे करें आवेदन : -www.ksb.gov.in पर जाएं. -अगर रजिस्टर नहीं किया है तो पहले रजिस्टर करें (पूर्व सैन्यकर्मी का नाम, जन्मतिथि, सर्विस नंबर, रैंक, पता, अकाउंट्स डिटेल्स, आधार नंबर आदि जानकारियों के साथ) -अपना फोन नंबर और ईमेल डालें. सब्मिट कर रजिस्ट्रेशन को सेव करें. -रजिस्ट्रेशन के बाद आपके ईमेल पर एक लिंक भेजा जाएगा.
उस पर क्लिक करने के बाद ही आपका केएसबी पर अकाउंट एक्टिवेट होगा. आपके मेल पर भेजे गए पासवर्ड के साथ केएसबी की साइट पर लॉग इन करें.
-PMSS New application को चुनें और आवेदन करें. सभी दस्तावेज अपलोड करें.
-ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपनी एप्लीकेशन की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें. और इसकी प्रति लेकर सैनिक वेलफेयर ऑफिस पहुंचें. अपने साथ वेरिफिकेशन के लिए मूल दस्तावेज लाना न भूलें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola