जम्मू कश्मीर : पुलवामा में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी अयूब ललहारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2017 8:21 PM

विज्ञापन

श्रीनंगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्वयंभू जिला कमांडर को आज सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलवामा के काकापोरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया.डीजीपी जम्मू-कश्मीर एसपी […]

विज्ञापन

श्रीनंगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्वयंभू जिला कमांडर को आज सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलवामा के काकापोरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया.डीजीपी जम्मू-कश्मीर एसपी वैद्य ने बताया कि अयूब ललहारी मोस्ट-वॉन्टेड आतंकवादियों में से एक था. सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी सफलता है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, जिला कमांडर अयूब लेलहारी को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के बाद मार गिराया. उन्होंने कहा, लेलहारी की मौत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक और कामयाबी है. सुरक्षाबलों को ललहारी के छिप होने की खबर मिली. उसके बाद तड़के सर्चऑपरेशन चलाया गया. उस दौरान आतंकवादी के साथ मुठभेड़ भी हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने ललहारी को मार गिराया. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 रायफल भी बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola