नये राजनीतिक समीकरण के बाद पीएम मोदी कैबिनेट में कर सकते हैं बदलाव, केंद्र में आयेंगे फडनवीस

नयी दिल्लीः बिहार में लालू प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए के साथ मिलकर सरकार के बाद देश में बने नये राजनीतिक समीकरण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में भी फेरबदल कर सकते हैं. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों के बाद यह खबरें आ रही थी कि जल्द ही पीएम […]
नयी दिल्लीः बिहार में लालू प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए के साथ मिलकर सरकार के बाद देश में बने नये राजनीतिक समीकरण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में भी फेरबदल कर सकते हैं. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों के बाद यह खबरें आ रही थी कि जल्द ही पीएम अपनी कैबिनेट में बदलाव करेंगे, लेकिन शायद 15 अगस्त के कारण इसमें देरी हो रही थी. अब जल्दी ही नये मंत्री शपथ ले सकते हैं.
इस खबर को भी पढ़ेंः राजनीति : अपने वोट बैंक को संभालकर रखने की चिंता, नये समीकरण को भांपने में जुटे मांझी-कुशवाहा
मीडिया में आ रही खबरों में यह बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लगातार अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर निशाने पर रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है. केंद्र के अलावा महाराष्ट्र की कैबिनेट में भी बदलाव हो सकता है. महाराष्ट्र कैबिनेट में कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. माॅनसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता और सुभाष देसाई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
इस फेरबदल में रक्षा मंत्रालय समेत 4 बड़े मंत्रालयों पर फैसला हो सकता है. वहीं, काम नहीं करने वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. इस फेरबदल में 2019 के लोकसभा चुनावों का भी ध्यान रखा जायेगा. वहीं, कुछ नये चेहरों को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा आने वाले विधानसभा चुनावों को भी ध्यान में रखा जायेगा.
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के सूचना व प्रसारण मंत्रालय और शहरी विकास व आवास मंत्रालय का प्रभार क्रमश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और नरेंद्र सिंह तोमर को दिया गया है. वित्तमंत्री अरुण जेटली रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे के बाद से ही रक्षामंत्री का कार्यभार संभाल रहे है. पर्रिकर अब गोवा के मुख्यमंत्री हैं. इसी तरह अनिल माधव दवे के मई में निधन के बाद से केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन उनके पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




