VIDEO: औरंगाबाद से बैरंग लौटी लेखिका तसलीमा नसरीन, वीडियो में देखें कैसा था विरोध का आलम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2017 3:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद : बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन शनिवार को जब महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद पहुंची तो उनके खिलाफ नारे लगने लगे और उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया. तसलीमा की इस यात्रा के विफल होने के बाद अब सुरक्षाव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. मुसलिम संगठनों ने की तसलीमा की पुस्तक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन शनिवार को जब महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद पहुंची तो उनके खिलाफ नारे लगने लगे और उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया. तसलीमा की इस यात्रा के विफल होने के बाद अब सुरक्षाव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं.

मुसलिम संगठनों ने की तसलीमा की पुस्तक बिक्री रोकने की मांग

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो चला है जिसमें इम्तियाज जलील नजर आ रहे हैं जो पहले पेशे से पत्रकार रह चुके हैं. औरंगाबाद सेंट्रल विधानसभा सीट से एआइएमआइएम विधायक इम्तियाज जलील तसलीमा के विरोध में खड़ी भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे.

इम्तियाज जलील ने तसलीमा के विरोध का कारण बताते हुए कहा, कि तसलीमा की टिप्पणियों और लेखों ने दुनियाभर के मुस्लिमों की भावनाएं आहत की हैं. अगर वह औरंगाबाद आई तो हम उसे शहर में घुसने नहीं देंगे. अभी हमने उसे एयरपार्ट से वापस भगा दिया. आगे भी वे वीडियो में कई बातें कहते नजर आ रहे हैं. देखिए और क्या है वीडियो में…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola