राजनाथ ने केरल के मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, राजनीतिक हिंसा को अस्वीकार्य बताया

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज केरल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है. उनका यह बयान राज्य में संघ के एक कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की पृष्ठभूमि में आया है.केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के साथ टेलीफोन पर बातचीत […]
नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज केरल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है. उनका यह बयान राज्य में संघ के एक कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की पृष्ठभूमि में आया है.केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के साथ टेलीफोन पर बातचीत में सिंह ने उनसे राज्य में राजनीतिक हिंसा की हालिया घटनाओं पर चर्चा की.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘ ‘मैंने केरल राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त कर दी है. लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है. ‘ ‘ कल रात ही तिरवनंतपुरम के पास एक हिस्टरी-शीटर की अगुवाई में एक गिरोह ने संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी.
बोले राजनाथ सिंह- जम्मू-कश्मीर में पाक प्रायोजित आतंकवाद का करेंगे खात्मा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




