ePaper

केरल में भाजपा कार्यालय पर हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Updated at : 28 Jul 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
केरल में भाजपा कार्यालय पर हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्त

तिरुवनंतपुरम : भाजपा राज्य कार्यालय पर शुक्रवार तड़के यहां कथित रुप से माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें कार्यालय परिसर में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ताओं का हाथ है. केरल में सीपीएम कार्यकर्ताओं का […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : भाजपा राज्य कार्यालय पर शुक्रवार तड़के यहां कथित रुप से माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें कार्यालय परिसर में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ताओं का हाथ है.

केरल में सीपीएम कार्यकर्ताओं का कोहराम, संघ और भाजपा के दफ्तर में किया हमला

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि केरल भाजपा अध्यक्ष कुमानोम राजशेखरन घटना के वक्त कार्यालय में ही थे. उनकी कार समेत कुल छह कार क्षतिग्रस्त हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola